इटावा औरैया, जनवरी 16 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम श्वेता डेरी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर सेगांव मनियांमऊ निवासी बाबूराम का बेटा चरन सिंह घायल हो गया। चरन सिंह घर जाने के लिए हाईवे रोड पैदल पार करके ऑटो पकड़ने के लिए आ रहा था। तभी इटावा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मार चली गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...