इटावा औरैया, फरवरी 8 -- शनिवार देर रात करीब दस बजे कोतवाली के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गदालोट निवासी अनुज तोमर पुत्र शिवकुमार तोमर, जयपाल पुत्र हरनाथ सिंह और हरिओम पुत्र शिवपाल घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान अनुज की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...