इटावा औरैया, जनवरी 4 -- थाना क्षेत्र के मुर्चा गांव निवासी 10 वर्षीय प्रवीण पुत्र जितेंद्र कुमार शनिवार शाम अपने पिता की पंचर की दुकान से घर लौट रहा था। गांव में वह किशनी मार्ग को पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रवीण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल किशोर को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे को अंजाम देने वाला कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। घायल के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...