इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मलाजनी चौराहे के पास शनिवार दोपहर ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आगरा के बाह तहसील क्षेत्र के गांव तोड़ी का पुरा निवासी 32 वर्षीय प्रीती पत्नी सुरेंद्र कुमार अपनी ननद सरला देवी पत्नी अर्जुन सिंह के घर मलाजनी आई हुई थीं। शनिवार को वह सीएचसी से दवा लेकर वापस ननद के घर लौट रही थीं। जैसे ही वह मलाजनी चौराहे पर ऑटो से उतरकर सड़क पार करने लगीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रीती उछलकर सड़क पर गिर गई और कार में फंस गई। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और एंबुले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.