इटावा औरैया, जनवरी 31 -- रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश सिंह चौहान को अधिवक्ताओं ने बार सभागार में भावभीनी विदाई दी। अधिवक्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनकी कार्यशैली की सराहना की। समारोह उपजिलाधिकारी काव्या सी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजेश सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में सदैव निष्पक्षता, पारदर्शिता और सौम्य व्यवहार से अधिवक्ताओं व आमजन का विश्वास जीता। समारोह में बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश चन्द्र पांडे, महामंत्री राकेश सिंह चौहान, राजकुमार तिवारी, सुभाष चन्द्र यादव, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, महावीर सिंह यादव, आदित्य श्रीवास्तव, रामपाल सिंह राठौर, अनिल तिवारी, सौरभ शुक्ला, सुधीर यादव, सुबोध यादव, कृष्ण हरी दुबे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...