इटावा औरैया, मई 30 -- शहर कांग्रेस कमेटी की तत्वाधान में शहर अध्यक्ष मो. राशिद के नेतृत्व में संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन नई बस्ती स्थित जिन्नातों वाली मस्जिद के पास किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित जनता ने प्रतिभाग कर संविधान को बचाने का संकल्प लिया। संविधान बचाओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो. राशिद ने कहा कि भारतीय संविधान को मानना और बचाना हर इंसान का कर्तव्य है। भाजपा संविधान को तोड़ने की लगातार साजिश रच रही है लेकिन कांग्रेस भाजपा की साजिशों को बेनकाब कर संविधान की रक्षा करेगी। देश मे रहने वाले हर व्यक्ति को संविधान का सम्मान करना चाहिए। राशिद ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी शहर में मोहल्लों, गली कूंचों और वार्डों में जाकर संविधान के प्रति भाजपा के असली चेहरे को बेनकाब करेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.