इटावा औरैया, जनवरी 24 -- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कांग्रेस ने गोष्ठी का आयोजन किया और कर्पूरी ठाकुर के कार्यो को याद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छाशक्ति बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी और लोग उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे। संगोष्ठी को शहर अध्यक्ष मो. राशिद, प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी, पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा व सरवर अली ने सम्बोधित किया। इससे पूर्व कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.