इटावा औरैया, जनवरी 31 -- मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम नगर क्षेत्र में बनवाए जा रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां निर्माण का कार्य चल रहा है लेकिन नाली निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। इस पर सीडीओ ने कहा कि यह दोनों व्यवस्थाएं दुरुस्त की जानी चाहिए। इसके साथ ही कबड्डी कोर्ट , बैडमिंटन कोर्ट, ग्रीन रूम मंच का निर्माण भी कराया जाए । शुक्रवार की दोपहर बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी ने देखा कि कंप्यूटर लैब, छात्रावास कक्ष का जो निर्माण किया गया है उसमें कंप्यूटर लैब में फर्श और टाइल्स लगाए जाने का काम शेष है । इसी तरह छात्रावास कक्ष में प्लास्टर, फर्श और विद्युतीकरण का काम अभी तक नहीं कराया गया है, हालांकि कामकाज की गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.