इटावा औरैया, दिसम्बर 11 -- कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर में स्थित इंटर कॉलेज में गुरुवार को उत्तर-प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम राही की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षक जो अब तक नोशनल वेतन वृद्धि और आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ नहीं पा सके थे, उन्हें यह लाभ मिलेगा या नहीं आदि विषयों पर चर्चा की गई। सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाश नारायण शुक्ला, वीरेंद्र सिंह यादव, कोमल सिंह यादव, मानसिंह सविता, देवीदयाल पाल, सुरेंद्र सिंह यादव, विद्याराम सविता आदि ने अपनी समस्याएं रखी। संचालन मोतीलाल शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...