इटावा औरैया, मई 25 -- लखना क्षेत्र में पहाड़पुर गांव में रविवार को भागवत कथा शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। पीतांबरा पहने महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। कुछ महिलाएं पारंपरिक गीतों पर नाचते-गाते हुए चल रही थीं। वहीं कुछ पुरुष श्रद्धालु बैण्ड-बाजों और भक्तिमय गानों की धुनों के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे। गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा पंडाल आकर यात्रा को विश्राम दिया। कथा वाचिका वर्षा शास्त्री ने गोकर्ण धुंधकारी भागवत रचना सहित कई महत्वपूर्ण प्रसंग श्रवण कराए। परीक्षित निर्मला देवी रनजीत सिंह कुशवाहा ने सभी का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.