इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- यमुना नदी किनारे टकरुपुर घाट स्थित संकटमोचन हनुमानजी मंदिर आश्रम में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा हनुमानजी मंदिर परिसर से शुरू होकर यमुना नदी से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में काफी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहनकर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा में कथा परीक्षित सुखवीर यादव श्रीमद्भागवत पुराण सिर पर धारण कर अपनी पत्नी सीमा के साथ शोभायात्रा में आगे चल रहे थे। । इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन-पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक पंडित कपिल कृष्ण महाराज ने कहा कि जहां भी भागवत कथा होती है वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संकटमोचन हनुमान आश्रम यमुना घाट के महंत गोपाल दास जी ने बताया कि भागवत कथा दोपहर 12 बजे से शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.