इटावा औरैया, फरवरी 7 -- ग्राम बेरीखेडा में श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। जिसमें परीक्षित सुनीता देवी, रामकुमार कुशवाहा सिर पर कलश व रामायण रखे हुए व साथ में महिलाएं, बालिकाएं पीताम्बर वस्त्र धारण करके सिर पर कलश रखकर बैंड बाजा के भजनों पर समूचे गांव की गलियों में भ्रमण करती हुई कथा पंडाल में पहुंची। आचार्य श्याम श्यामधाम अटल्ला चुंगी वृन्दावन धाम द्वारा बैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन किया गया। कलश यात्रा में गांव व आसपास गांव के सैकडों भक्तों ने भाग लेकर समूचे गाँव का भ्रमण किया। वहीं कथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सभी कथा प्रेमियों से श्रवण करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.