इटावा औरैया, मई 20 -- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता के आवास पर महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष बनने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती का स्वागत किया गया। भाजपा नेता कमलावती जिले की प्रभारी हैं और संगठन में भिन्न-भिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाती रही हैं। प्रदेश संगठन ने उनके सराहनीय काम के लिए उनको उप्र महिला कल्याण निगम का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह राज्य मंत्री स्तर का पद है। इटावा प्रवास के दौरान कमलावती का भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता व कानपुर मंडल अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता ने अपने आवास पर स्वागत किया। इस मौके पर युवराज गुप्ता, सम्राट गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, गौरव गुप्ता, आशीष गुप्ता, आलोक गुप्ता, अवनीश श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.