इटावा औरैया, फरवरी 14 -- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की राष्ट्रीय प्रवक्ता सरिता यादव ने कन्नौज में तैनात एक दरोगा पर उनकी कार चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। लंबे समय तक शिकायत करने के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच के आधार पर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। महेवा निवासी सरिता यादव ने बताया कि उनकी कार सात दिसंबर 2025 की रात महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी परिसर में खड़ी थी। अगले दिन नौ जनवरी की सुबह जब वह अपनी कार लेने पहुंचीं तो वह वहां से गायब मिली। पहले तो उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कार का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने सीएचसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई। उसमें एक दरोगा उनकी कार की खिड़की तोड़कर उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहा था। फुटेज में दिखाई देने वाला व्यक्ति दरोगा...