इटावा औरैया, जनवरी 9 -- भौराजपुर गांव में दलित समाज की तरफ से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गुरुवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दोबारा शुरू कराया गया। कथा पंडाल में शराब के नशे में बवाल करने और पवित्र व्यास गद्दी पर बैठने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब तक इस मामले में कुल तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। भौराजपुर गांव में जाटव समाज की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा था। मंगलवार की रात कथा के दौरान गांव के ही यादव समाज के छह से अधिक लोग शराब के नशे में कथा पंडाल में पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। आरोप है कि नशे में धुत आरोपियों ने पवित्र व्यास गद्दी पर जबरन बैठने की कोशिश की। ग्रामीणों और आयोजन समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.