इटावा औरैया, जनवरी 9 -- यूपी र्बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की प्रीबोर्ड परीक्षाएं कराईं जा रहीं हैं। इसके लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है और अधिकारी भी परीक्षा का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होने सनातन धर्म इंटर कालेज और आर्य कन्या इंटर कालेज में परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि सभी विद्यालयों में नकल विहीन परीक्षा कराई जा रही है। गुरुवार को हाईस्कूल का गृह विज्ञान और इंटर का भौतिक विज्ञान और शिक्षाशास्त्र का का प्रश्नपत्र कराया गया। इस साल प्री बोर्ड परीक्षा को भी बोर्ड परीक्षा की तरह ही कराया जा रहा है। प्रीबोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र यूपी बोर्ड ने भेजे हैं और कार्यक्रम भी यूपी बोर्ड ने घोषित किया है। यह परीक्षा 22 जनवरी तक कराई जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.