इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात ओवरटेक के दौरान डंपर चालक की लापरवाही से तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक कार सहित दो डंपर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कार सवार तीन लोग और एक डंपर चालक सहित कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर भरतिया के पास फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के महरूपुर निवासी विजय पुत्र राजेश डंपर लेकर जा रहा था। उसके पीछे गुजरात के सूरत जिले के थाना अठवां क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी शफीक शेख पुत्र इकबाल हसन कार चला रहे थे, जो सूरत से आजमगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य डंपर चालक ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास कि...