इटावा औरैया, जनवरी 20 -- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता ओमप्रकाश राजभर की 28 जनवरी को ग्राम हरिहरपुर में प्रस्तावित विशाल जनसभा की सफलता के लिए गांव-गांव भ्रमण कर रहे हैं। विधानसभा जसवंतनगर क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिशुपाल सिंह यादव ने कैलोखर रजमऊ आदि गांव में लोगों को संबोधित करते हुए अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में शामिल हों। उन्होंने पार्टी की प्रमुख योजनाओं जैसे एक समान शिक्षा, एमए तक मुफ्त शिक्षा, 50 लाख तक मुफ्त इलाज, जातीय जनगणना, शराब बंदी, महिला आरक्षण और जीरो पॉवर्टी योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप, कमलेश कश्यप, महिला जिलाध्यक्ष आशा देवी, नरेंद्र सिंह और अजय कुमार ने भी लोगों से आह्वान किया कि वे जनसभा में पहुंचकर मंत्...