इटावा औरैया, फरवरी 16 -- संयुक्त जिला अस्पताल में दूर दराज से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को आए दिन दलालों के द्वारा लूटा जा रहा है लेकिन अस्पताल प्रशासन इससे अनजान बना हुआ है।दलालों के झांसे में आकर लोग इलाज के नाम पर लुटने को मजबूर हो रहे हैं । सोमवार को अस्पताल में बच्चे को एआरबी वैक्सीन लगवाने पहुंचे एक व्यक्ति से 1 रुपये वाले पर्चे के 50 रुपये लिये गये और वैक्सीन लगवाने के लिए भी 289 रुपये दलाल द्वारा मांगे गये। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएमएस से की है। जहां संयुक्त जिला अस्पताल प्रशासन परिसर में घूमने वाले दलालों से अनजान है तो वहीं जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही के चलते मरीजों का उत्पीड़न हो रहा है।यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार दलालों के द्वारा मरीजों को ठगा जा चुका है। भरथना रोड स्थित कल्याणपुर के रहने वाले संजेश अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.