इटावा औरैया, फरवरी 8 -- शहर के गांधी नगर के एक युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल 38.17 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। काफी समय तक निवेश के नाम पर रकम जमा कराने के बाद जब सच्चाई सामने आई तो पीड़ित के होश उड़ गए। साइबर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। गांधी नगर निवासी गौरव शुक्ला ने बताया कि उन्हें इंटरनेशनल इक्विटी फंड नाम की एक ट्रेडिंग कंपनी की ओर से व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल आए थे। शुरुआत में जालसाजों ने खुद को शेयर बाजार के विशेषज्ञ बताते हुए भरोसा दिलाया कि वे उन्हें अच्छे और सुरक्षित शेयरों की जानकारी देंगे, कम समय में अधिक मुनाफा कमाया जा सकेगा। लगातार संपर्क और समझाने के बाद उन्होंने गौरव को कंपनी में ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए राजी कर लिया। 15 अगस्त 2024 को उसने पहली बार 50 हजार रुपये निवेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.