इटावा औरैया, जनवरी 1 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नववर्ष के अवसर पर ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पर्चा बनवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारों से मरीजों को राहत दिलाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है, जिससे मरीज घर बैठे या अस्पताल पहुंचकर आसानी से पंजीकरण करा सकेंगे। कुलपति ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण से समय की बचत होगी और मरीजों को अधिक सुविधाजनक व पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। ओपीडी स्टाफ को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अस्पताल आने वाले मरीजों को इस नई सुविधा के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ओपीडी पंजीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.