इटावा औरैया, जनवरी 10 -- थाना क्षेत्र के एक वृद्ध का जरूरी कागजातों से भरा बैग सफर के दौरान ऑटो में छूट गया था, जो उसी ऑटो में यात्रा कर रहीं दो समाजसेविकाएं प्रभा कुमारी निवासी ग्राम हाजीपुर तथा शकुंतला को मिला। उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग में रखे आधार कार्ड के जरिए बैग स्वामी खितौरा निवासी हरदयालकी पहचान की और सभी दस्तावेज सुरक्षित रूप से बुजुर्ग को सौंप दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...