इटावा औरैया, जनवरी 31 -- कन्नौज हाईवे पर पड़ियापुर के पास शुक्रवार दोपहर ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बिधूना की ओर जा रहे ऑटो में सवार 38 वर्षीय रवि, उनकी 32 वर्षीय पत्नी सोनी व 30 वर्षीय उमा पत्नी पंकज निवासी कटहरा हादसे में घायल हो गए। सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई, जिससे हादसा हो गया। हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया, जबकि बाइक चालक मौके से भाग गया। घायल रवि ने बताया कि वह परिजनों के साथ मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य से संबंधित नोटिस के सिलसिले में भरथना तहसील गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह, उसकी पत...