इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- क्षेत्र के गांव निनावा बंधारा निवासी नरेंद्र सिंह ने ऑटो के चालक मोहम्मद अरशद निवासी बैबाह थाना कुदरकोट औरैया पर आरोप लगाया। बताया कि 22 नवंबर की शाम करीब छह बजे उसका 21 वर्षीय पुत्र करुणेश और भतीजा आशीष भरथना से निमंत्रण खाकर गांव लौट रहे थे। इटावा मार्ग पर सुरेश बाबू की खाद की दुकान के सामने शराब के नशे में तेज व लापरवाही से चल रहे ऑटो ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...