इटावा औरैया, मार्च 24 -- गांव सहसों स्थिति गौशाला का रविवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। हरा चारा न मिलने व निरीक्षण में कई खामियां जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने उपस्थिति कर्मचारियों को हिदायत दी। कहा कि प्रतिदिन गौवंश को हरा चारा खिलाया जाये यदि दोबारा केवल सूखा भूसा दिखाई दिया तो कार्यवाही होंगी। एसडीएम ब्रम्हानंद कठेरिया ने रविवार को गौशाला का हाल जाना जिस पर देखने को मिला कि गौशाला में गौवंश सूखा भूसा खा रहे है जबकि शासनादेश है कि हरा चारा भी खिलाये। इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी। वहीं डॉक्टर से भी समय समय पर अस्वस्थ्य गौवंश की देखरेख करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि सहसों गौशाला का निरीक्षण किया था उसमे गौवंश को हरा चारा नहीं मिल रहा है जिसके लिए हिदायत दी गयी है कि प्रत्येक दिन चारा में हरा चारा को भी सम्मलित किया जाये।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.