इटावा औरैया, जनवरी 2 -- गुरुवार की देर शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव थाना कोतवाली पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के नेतृत्व में ग्राम प्रहरी व चौकीदारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शीतकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए समस्त ग्राम प्रहरी,चौकीदारों को कंबल, टॉर्च वितरित किए गए, जिससे वे रात्रि गश्त व सुरक्षा कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने एसएसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। एसएसपी ने संबोधित करते हुए ग्राम प्रहरी और चौकीदारों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण स्तर पर पुलिस की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जिनकी सतर्कता और सक्रियता से अपराध नियंत्रण में महत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.