इटावा औरैया, जनवरी 29 -- एसआईआर ड्यूटी का हवाला देकर लेखपाल ने अपनी पत्नी को मायके छोड़ दिया और बाद में ससुराल बुलाने के बदले एक करोड़ रुपये की मांग करने लगा।पीड़िता की शिकायत पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने पति सहित 17 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जय भारत कॉलोनी निवासी हेमलता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को दीप्तेश पासवान के साथ हुई थी। दीप्तेश पासवान वर्तमान में बलरामपुर जिले की उतरौला तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है। शादी में हेमलता के परिजनों ने एक कार, जेवरात, घरेलू सामान और नकद 25 लाख रुपये दहेज में दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष शादी से संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि शादी की पहली ही रात पति दीप्तेश ने दहेज कम मिलने की बात कहते हुए ताना दिया। उसने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.