इटावा औरैया, फरवरी 21 -- इन दिनों चल रहे एसआईआर को लेकर 22 फरवरी को विशेष अभियान चलेगा। इस दिन सभी बीएलओ सुबह 10.30 बजे से 1.30 तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बैठेंगे। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जनवरी के महीने में विशेष अभियान चलाया गया था और अब 22 फरवरी को भी यह विशेष अभियान चलाया जाएगा । बूथों पर जो बीएलओ बैठेंगे उनके पास एस आई आर में प्रकाशित की गई मतदाता सूची का ड्राफ्ट भी रहेगा। इसके साथ ही जिन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं है वे अपने फार्म छह भी जमा कर सकते हैं ।मतदाताओं से कहा गया है कि वह ड्राफ्ट सूची देख लें और यदि किसी पात्र मतदाता का नाम यह सूची में शामिल नहीं है तो फॉर्म 6 भर दे ताकि उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके । राजनैतिक दलों से भी इस कार्य में सहयोग की अपील जिला प्रशासन की ओर से की गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.