इटावा औरैया, जनवरी 27 -- एमनीव विज़न स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। छात्र - छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना प्रकट की। वाइस चेयरमैन डॉ. विकास यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों से देश के प्रति निष्ठावान, जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर सलिल यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, प्रोग्राम हेड विनयशील पठानिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.