इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- एमनीव विजन स्कूलमें चल रहे एनसीसी एडवांस्ड ट्रेनिंग कैम्प में ग्रुप हैडक्वार्टर आगरा से डिप्टी कमांडर कर्नल प्रभात कुमार मिश्रा पहुंचे। कैंप में एनसीसी कैडेट्स को एसएसबी परीक्षा में सफल होने के गुर सिखाये। कैम्प का निरीक्षण करते हुए प्रभात मिश्रा ने विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों, कक्षाओं, लिविंग एरिया, मेस एरिया तथा कुक हाउस आदि का अवलोकन किया। कहा कि एमनीव विजन स्कूल का यह कैम्प कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रहा है। प्रशिक्षण सत्र में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद दत्ता ने कैडेट्स को एसएसबी इंटरव्यू के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सफल उम्मीदवारों के अनुभव भी साझा किए। का आगमन हुआ। कैम्प कमांडेंट सुधांशु द्विवेदी उपस्थित रहे। स्कूल पहुंचने पर चेयरमैन अतिवीर सि...