इटावा औरैया, जनवरी 4 -- कस्बा में भरथना ओवरब्रिज के नीचे एक साइड में सर्विसरोड के बगल में एनएचएआई की टीम ने प्रशाषन के सहयोग से अभियान चलाकर कब्जे हटवाये। कुछ लोगों ने खोखा टीन टप्पर डालकर अतिक्रमण कर रखे थे। इन लोगों ने खोखा आदि रखकर चाय गुटखा मसाला आदि की दुकान में रख ली थी। सड़क के किनारे अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन से की गई थी। रविवार को एनएचएआई की भ्रमण दल की टीम जेसीबी हाइड्रा मशीन के साथ पहुंची। और पुलिस के सहयोग से कस्बा चौकी के ठीक बगल में स्थित कब्जे हटवाए गए। ओवरब्रिज के नीचे ही पहले तमाम ठेले खड़े रहते थे जिससे जाम की स्थिति रहती थी। एनएचएआई ने वहां बड़े पत्थर रखवा दिए थे। टीम के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया नही की एनएचएआई की जगह पर जहां भी कब्जे होंगे उनको तत्काल अभियान चलाकर हटवाया जा रहा है।अतिक्रमण व अवैध कब्जों को चिन्हित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.