इटावा औरैया, फरवरी 21 -- रपटपुर बेर गांव की मोनिका देवी पत्नी महेंद्र सिंह ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शनिवार की दोपहर अपने ससुर मान सिंह के बैंक खाता का एटीएम कार्ड लेकर कस्बा के जवाहर रोड स्थित एटीएम गई थी। दोपहर करीब 12:15 बजे एटीएम से पैसे निकालते समय वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़िता के अनुसार कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से 84 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया, जिससे उसे रुपए गायब होने का पता चला। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने बैंक से संपर्क कर कार्ड ब्लॉक कराया और थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...