इटावा औरैया, फरवरी 8 -- कस्वे में रविवार को बिजली लाइन बदलने के दौरान महिलाओं का हंगामा देखने को मिला। महिलाओं ने लाइन को दूसरी जगह से निकाले जाने की मांग की। जिस पर विभाग ने पुलिस से सहयोग मांगा। देर शाम भरथना थाने पहुंचे भरथना विघुत उपखंड के जेई नीरज कुमार ने बताया कि नवीन मंडी रोड स्थित नयी बस्ती से गुजरी एचटी लाइन को बदले जाने का कार्य किया जा रहा है। जिसे महिलायें तथा स्थानीय निवासी बदलने नहीं दे रहे है। इनका कहना है कि लाइन को किसी अन्य जगह से निकाला जाए.। इसी को लेकर पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की है। लोगों का कहना था कि एचटी लाइन हमारे घरों के ऊपर से गुजरी है जिससे हादसे का डर बना रहता है।जिस कारण हम लोग लाइन निकाले जाने का विरोध कर रहे है, मांग है कि इस लाइन को किसी और जगह से गुजारा जाए जिससे हादसे का खतरा ना हो।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.