इटावा औरैया, फरवरी 20 -- औरैया में बुधवार की रात हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने भरथना कस्बे को गहरे शोक में डुबो दिया। अछल्दा क्षेत्र में गंग नहर में कार गिरने से प्रतिष्ठित घी कारोबारी राजीव कुमार पोरवाल, उनकी पत्नी मधु गुप्ता और छोटे बेटे शुभम की असामयिक मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। शुक्रवार को जब घर से तीनों की अर्थियां निकलीं तो पूरा कस्बा सन्न रह गया। परिवार के लोग बार बार गश खाकर खाकर गिर रहे थे। गुरुवार शाम करीब छह बजे तीनों शव भरथना के मोतीगंज स्थित आवास पर पहुंचे, पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। रिश्तेदार, मित्र, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक हर कोई स्तब्ध खड़ा था। जिस घर में कुछ दिन पहले तक हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अचानक मातम की चादर फैल गई। शवों को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया तो दृश्य बेहद मार्मिक हो गया। विवाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.