इटावा औरैया, फरवरी 22 -- फतेहपुर थाना खागा के लाखीपुर के रहने वाले पीतांबर पुत्र बुधई ने बताया कि वह एक ईंट भट्टा पृथ्वीपुर पर काम करता है। 15 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे उसका 18 वर्षीय साला वीरेंद्र घर से रूपये लेने की कहकर साइकिल से गया था। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर युवक की गुमशुदगी दर्ज करवाई। परिजनों का कहना है कि एक सप्ताह बीत गया है लेकिन बीरेंद्र का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं अनहोनी की आशंका जाताते हुए परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द युवक को खोजने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...