इटावा औरैया, फरवरी 22 -- ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा की तरफ से होने वाला निःशुल्क सामूहिक शादी सम्मेलन के फॉर्म जमा करने का सिलसिला जारी है।ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि जो बहन बेटी गरीब, परेशान, बेसहारा है और उनके मां बाप या परिवार के सदस्य बेटी की शादी करने में असमर्थ है। वह लोग शादी के फॉर्म भरकर ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट के किसी भी सदस्य को जमा कर दे। जिससे उन सभी बहन बेटी की शादी सम्मेलन समारोह में हो सके।उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी से बढ़ाकर 1 मार्च कर दी गई है। उन्होंने कहा बेटियों का निकाह हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जीलानी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड एवं चेयरमैन वर्ल्ड सूफ़ी फोरम कछौछा शरीफ पढ़े...