इटावा औरैया, फरवरी 2 -- इटावा, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा की जगह-जगह ज़ेबरा क्रॉसिंग बनाई जाए। जहां भी सर्विस रोड पर अतिक्रमण है उसे तत्काल हटाया जाए एवं सरकारी सड़कों पर जो भी सामग्री पड़ी है उसको जप्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की हाईवे पर लाइट की व्यवस्था अवश्य की जाए। शहर की सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं एवं भरथना बाईपास पर जो बसे रुकती हैं उन्हें नीचे स्थाई जगह दी जाए। उन्होंने कहा कि जसवंतनगर से कचौरा रोड पर दुर्घटनाओं की संभावना गंभीर है इसका समाधान अवश्य किया जाए। उन्होंने कह...