इटावा औरैया, नवम्बर 21 -- परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने बताया कि परशुराम सेवा समिति की वार्षिक सदस्यता शीघ्र शुरू की जायेगी l परशुराम सेवा समिति की वर्ष 2026 की वार्षिक सदस्यता हेतु नये सिरे से सदस्यता अभियान चलाने के लिए सदस्यता प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे l सेवा समिति की वार्षिक सदस्यता 1 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगी l सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद समस्त प्रदेश, जिला व नगर इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा l प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने बताया कि समिति का सदस्य बनने के इच्छुक लोगों को वार्षिक सदस्यता शुल्क 100 रुपये व आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ सदस्यता फार्म भरकर प्रदेश कार्यालय में जमा करना होगा l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.