इटावा औरैया, मार्च 29 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना चौबिया क्षेत्र में गांव बनी हरदू के पास शुक्रवार तड़के चार बजे गोवंश सांडों से भरा कंटेनर आगे चल रहे वाहन से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। घायल होने के बावजूद ड्राइवर हेल्पर कंटेनर को ओवरटेक लाइन में छोड़कर निगरानी कर रही कार से फरार हो गए। राहगीरों ने एक्सप्रेस वे की ओवरटेक लाइन में खड़े कंटेनर को देखा तो इसकी सूचना यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह को दी। जो टीम के साथ मौके पर पहुंचे, कंटेनर को खोलकर देखा गया तो उसमें 20 से 22 सांड बुरी तरह भरे हुए थे जो लखनऊ की ओर से लाए जाए जा रहे थे। सुरक्षा अधिकारी ने थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक को जानकारी दी। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लिया। क्रेन की मदद से एक्सप्रेस वे से हटाकर नीचे खड़ा कराया तब एक्सप्रेस वे पर एक ओर का बाधित याताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.