इटावा औरैया, जनवरी 5 -- रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज-लालगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर कस्बावासी, श्रद्धालुओं ने आवाज बुलंद की है। श्रद्धालुओं ने स्टेशन मास्टर रमनदीप को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। श्रद्धालुओं का कहना है कि मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी और खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद भरथना रेलवे स्टेशन से मथुरा और राजस्थान की ओर जाने के लिए किसी भी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मांग की कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेश कुमार एड, देवाशीष चौहान, संदीप शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.