इटावा औरैया, जनवरी 12 -- समग्र शिक्षा के अंतर्गत रिक्त पदों पर ब्लॉक संसाधन व नगर संसाधन केंद्रों पर एआरपी का चयन किया जाना है। इसके लिए परीक्षा 15 जनवरी को सुबह 11:00 से कराई जाएगी। यह परीक्षा विकास भवन में लिखित रूप में आयोजित होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया है कि एआरपी के चयन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। आवेदन पत्र आने के बाद अब इनके चयन के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...