इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- दीपावली पर्व के मद्देनज़र शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ती भीड़, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि दीपावली पर्व व्यापार जगत और व्यापारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजार सर्राफा मार्केट, सब्जी मंडी, लोहा मंडी, नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, रेलवे रोड, बजरिया और बस अड्डा रोड में प्रतिदिन भारी भीड़ रहती है। जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने प्रशासन से मांग की कि दीपावली के दौरान प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। चार व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश रोका जाए, बिजली आपूर्ति निर्बाध एवं निरंतर रखी जाए ताकि व्यापारी वर्ग को बिक्री के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.