इटावा औरैया, जनवरी 9 -- मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने विभिन्न बैंकों में सरकार की योजनाओं के तहत दिए जाने वाले ऋण के आवेदन पत्र लंबित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऋण आवेदनों की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा नारायणगंज, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा भरथना का निरीक्षण किया तो यह पाया गया की इन बैंकों में कई ऋण आवेदन पत्र लंबित थे। बिना किसी ठोस कारण के आवेदन पत्रों को निरस्त भी कर दिया गया। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक भरथना में भी बड़ी संख्या में आवेदन लंबित पाए गए और बिना उचित कारण के निरस्त भी कर दिए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने कहा कि इन तीनों बैंकों में लंबित आवेदनों की साप्ताहिक समीक्षा की जाए।...