इटावा औरैया, फरवरी 2 -- इटावा, संवाददाता। मजार विवाद को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रस्तावित उर्स की तारीख नजदीक आते ही विभाग ने एहतियातन सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था और कड़ी कर दी है। मंगलवार को होने वाले उर्स की अनुमति जिला प्रशासन ने पहले ही नहीं दी, जिसके बाद अब वन विभाग ने मौके पर सख्त कदम उठाए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके। मजार मुहम्मद गौरी के सेनापति शमशुद्दीन की बताई जाती है। हालांकि इसकी पुष्टि नही है।वन विभाग की ओर से मजार की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर एक वन कर्मी को तैनात किया गया है, जो आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रख रहा है। इसके साथ ही मौके पर एक चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें स्पष्ट शब्दों में लिखा गया है कि आरक्षित वन क्षेत्र में बिना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.