इटावा औरैया, जनवरी 9 -- नगला भगत में अपनी बुआ के घर आई 15 वर्षीय मोहिनी पुत्री गोविंद सिंह ने पीने के लिए पानी गर्म करने को चूल्हे पर रखा था और किसी घरेलू कार्य में उलझ गई। इसी दौरान पानी में छिपकली गिरकर उबल गई, जिसकी जानकारी उसे नहीं हो सकी और उसने वही पानी पी लिया। कुछ देर बाद जब बर्तन खाली हुआ तो उसमें मरी हुई छिपकली देखकर किशोरी घबरा गई और बदहवास होकर उल्टियां करने लगी। घबराकर उसे उसकी बुआ सत्यवती परिजनों के साथ आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉ. वीरेंद्र सिंह की देखरेख में उसका उपचार किया गया। डॉक्टर ने बताया किशोरी की हालत में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...