इटावा औरैया, नवम्बर 23 -- उदी मोड़ चौराहे पर थोड़े-थोड़े समय के लिए आए दिन जाम लगता है। शनिवार रात आधी रात तक कई किमी लंबा जाम लगा होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। कई लोग घंटों जाम में फंसने के बाद तो मायूस होकर वापस लौट गयें। रविवार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक फिर जाम के हालात रहे। लोगों का कहना है कि अगर स्थानीय पुलिस शुरू में ही सक्रिय हो जाती तो ऐसी स्थिति नहीं आती। शनिवार को बड़ी सहालग भी थी, उससे स्थिति और बिगड़ी। क्षेत्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ शिव प्रसाद चतुर्वेदी व महामंत्री शंकर सिंह भदौरिया ने सीओ आयुषी सिंह को इस समस्या से अवगत कराया। इस पर उन्होंने कहा है कि उदी चौराहे पर स्थाई पुलिस पिकेट की व्यवस्था कर जाम लगने से रोका जाएगा तथा इस बारे में पुलिस अब और सतर्कता बरतेगी। बता दें कि ऑटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.