इटावा औरैया, मार्च 21 -- ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी अपने उत्पीड़न के खिलाफ लामबदं हो गए हैं। इनकी समन्वय समिति की बैठक सिंचाई संघ भवन पर हुई। बैठक में ग्राम पंचायत सचिवों को कार्य करने में आ रही परेशानियों पर चर्चा की गई और फिर अपनी समस्याओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम को ज्ञापन सौंपा। समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी संघ व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की बैठकें पूर्व में विकास भवन के हाल में हुआ करती थी। कुछ वर्षों से तानाशाही रवैया अपनाते हुए तीन-तीन हाल होने के बावजूद भी कोई हाल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। संवर्ग की समस्याओं का हल करने के लिए किसी संगठन से कोई वार्ता नहीं की जा रही है। समन्वय समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह व सचिव नीरज यादव की ओर से सीडीओ को सौपे गये ज्ञापन में अवगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.