इटावा औरैया, फरवरी 19 -- इटावा, संवाददाता। इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार छात्र की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है। शहर की एकता कालोनी निवासी 18 वर्षीय सूर्य प्रताप उर्फ निखिल पुत्र सुरजीत सिंह सुमन विद्यापीठ इंटर कॉलेज का 12 वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार को वह यूपी बोर्ड की परीक्षा देने लाला राम इंटर कॉलेज, चंपानेर स्थित परीक्षा केंद्र पर गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह देर शाम बाइक से घर वापस लौट रहा था। बरेली हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में दतावली नहर के आगे तेज रफ्तार पिकअप ने एक ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही सूर्य प्रताप की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र पिकअ...