इटावा औरैया, जनवरी 23 -- भारतीय किसान यूनियन किरन की बैठक शुक्लागंज स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राजेश यादव ने सरकार से किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस समय आलू की पैदावार अच्छी हुई है, लेकिन बाजार में बेहद कम दाम मिलने से किसान नुकसान में हैं। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में फसल का वाजिब मूल्य न मिलना किसानों के लिए चिंता का विषय है। किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर स्तर पर भरथना इकाई का गठन किया गया। इसमें होशियार सिंह को नगर अध्यक्ष, अवनीश कुमार व प्रदीप कुमार को उपाध्यक्ष, अवधेश यादव को महामंत्री, शिवम कुमार व शिव कुमार को मंत्री, आकाश यादव को कोषाध्यक्ष, द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.