इटावा औरैया, फरवरी 21 -- ब्लॉक कार्यालय सभागार में आंगनवाड़ी कार्यशाला एवं स्वयं सहायता समूहों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा एवं पोषण संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बीईओ सर्वेश कुमार सिंह व एडीओ संतोष सिंह ने आरटीई के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्बल एवं अल्पवित्त वर्ग के 3 से 7 वर्ष तक के बच्चों को उनके वार्ड या ग्राम पंचायत क्षेत्र के निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश दिलाने की व्यवस्था की गई है। आवेदन से लेकर चयन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई। बैठक में स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों के साथ सरकारी विद्यालयों में संचालित पोषण कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारि...